फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six students left home for tuition but ended up in Haridwar to fetch Kanwar water.

Meerut News: छह छात्र घर से निकले ट्यूशन पढ़ने, कांवड़ लेने पहुंचे हरिद्वार

Thu, 30 Jul 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Six students left home for tuition but ended up in Haridwar to fetch Kanwar water.
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में रहने वाले है सभी दोस्त
विज्ञापन

- जांच के दौरान सीसीटीवी में ई-रिक्शा में हरिद्वार जाते दिखाई दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर से ट्यूशन पढ़ने गए छह छात्र बुधवार दोपहर से लापता हो गए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, सभी छात्र एक ई-रिक्शा में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते हुए देखे गए हैं। सीओ का कहना है कि सभी छात्र दोस्त है, वो कांवड़ लेने हरिद्वार गए है। हालांकि पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में हरिद्वार पहुंच गई है।
पुलिस के अनुसार, सभी छह छात्र जयभीमनगर निवासी है, जो 14 से 17 साल के है। वो दसवीं के छात्र है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ये सभी छात्र भोपाल विहार निवासी मयंक शर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मयंक शर्मा से संपर्क किया। शिक्षक मयंक ने छात्रों के ट्यूशन पर नहीं पहुंचने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने छात्रों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजनों ने भावनपुर थाने में छात्रों के लापता होने की तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में छात्रों को एक ई-रिक्शा में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते देखा गया है। जांच और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सभी छात्र आपस में दोस्त है और वो हरिद्वार से कांवड़ लाने के बात परिजनों से कह रहे थे, मगर परिजनों ने उन्हें हरिद्वार भेजने से इंकार कर दिया था। एक छात्र के पिता ने उसे तीन दिन पहले पांच हजार रुपये फीस के भी दिए थे, मगर उसने फीस जमा नहीं कराई। पुलिस की टीम हरिद्वार गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में बेचैनी
जयभीमनगर के छह छात्रों के लापता होने से उनके परिजनों में बेचैनी है। सभी परिजन अपने बच्चों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। छात्र रोजाना एक साथ ट्यूशन पढ़ने जाते और एक साथ ही घर लौटते थे। बुधवार देर शाम तक बच्चों के वापस न आने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed