फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six power stations stalled due to fault in 33 KVA lines

Meerut News: छह बिजलीघरों की आपूर्ति ठप...डेढ़ लाख की आबादी बिजली को तरसी

Sun, 05 Jul 2026 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 05 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Six power stations stalled due to fault in 33 KVA lines
- शहर की अधिकतर कॉलोनियों में तीन से पांच घंटे तक की कटौती ने किया बेहाल
विज्ञापन

- दिनभर फाल्ट ठीक करने में लगे रहे बिजली कर्मचारी, घनघनाते रहे फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से कुछ राहत तो जरूर दी लेकिन बिजली संकट ने शहर के लोगों का बुरा हाल कर दिया। हाल यह रहा कि शहर के छह बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते करीब डेढ़ लाख की आबादी बिजली के लिए तरसी। अधिकतर कॉलोनियों में बिजली के साथ ही लोग पेयजल संकट से भी जूझते रहे। तीन से पांच घंटे की कटौती ने सभी को परेशान कर दिया। देर शाम नौचंदी, पीएल शर्मा रोड और पांडेय नगर में फाल्ट के कारण बिजली गुल होने से शहर के इलाकों में अंधेरा छा गया।
शहर में अलग-अलग स्थानों पर 33केवीए विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गए। इससे शहर के छह बिजलीघरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आधे से अधिक शहर में दिन में तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। फाल्ट ठीक होने पर बिजली आपूर्ति चालू हुई। रविवार दोपहर बूंदाबांदी होने पर एक-एक करके विद्युत लाइनों में फाल्ट आने शुरू हो गए। विश्वविद्यालय रोड, मोहनपुरी, पल्लवपुरम-1, बेगमपुल, गंगानगर-2, सूरजकुंड बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बिजलीघरों के फोन मिलाने शुरू कर दिए लेकिन फोन नहीं उठने पर उन्हें निराशा हुई। विद्युत विभाग की टीम फाल्ट ढूंढकर उन्हें ठीक करती रही। सबसे पहले गंगानगर-2 बिजलीघर की आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद अन्य बिजलीघरों की आपूर्ति चालू की गई। मुख्य अभियंता मेरठ प्रथम रजनीकांत मिश्र ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। उन्होंने दावा किया कि बिजलीघरों की आपूर्ति ढाई घंटे के अंदर शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेता राकेश गौड़ ने बताया कि ब्रह्मपुरी पूर्वी व पश्चिमी, इंदिरानगर, गौतमनगर, भगवतपुरा, माधवपुरम, गणेशपुरी, खुशहाल नगर, खत्ता रोड, मास्टर कॉलोनी क्षेत्रों में रविवार को दिनभर में लगभग तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई।

देवलोक, रामलीला ग्राउंड, लिसाड़ी रोड पर सबसे ज्यादा परेशानी
शास्त्री की कोठी पर लगा 1000 केवीए ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है लेकिन विद्युत अधिकारी इसे कंडम घोषित करने की बजाय हर रोज मरम्मत करके काम चला रहे हैं। श्रीप्रकाश जिंदल ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी में दिन में लगभग चार घंटे बिजली ठप रही। भाजपा नेता नासिर सैफी ने बताया कि रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से जुड़ी लिसाड़ी रोड गुलमर्ग कॉलोनी में लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जेल चुंगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को फाल्ट के कारण किला रोड क्षेत्र में लगभग चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कारोबार प्रभावित हुआ।

माधवपुरम बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने की तैयारी
माधवपुरम-2 बिजलीघर पर पांच एमवीए के स्थान पर लगाया गया आठ एमसीए का ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में फेल हो गया था। अब विभाग ने फिर से बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत निर्माण एवं कार्य मंडल द्वितीय मेरठ की ओर से माधवपुरम-2 बिजलीघर की क्षमता 15 एमवीए से बढ़ाकर 18 एमवीए करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इस बिजलीघर पर दस एमवीए व पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed