{"_id":"5e139db78ebc3e87f1180500","slug":"six-injured-in-illusion-of-truck-and-roadwasys-bus-sardana-news-mrt4624766101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-रोडवेज बस की टक्कर में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-रोडवेज बस की टक्कर में छह घायल
विज्ञापन
ट्रक- रोडवेज बस की भिड़ंत, आधा दर्जन घायल
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर सोमवार रात रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास मेरठ की ओर आ रही रोडवेज बस की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर से मौके पर चींख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में बस चालक सतेंद्र पुत्र ओमवीर निवासी मीरपुर सहित बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गईं। वहीं, मौका पाकर ट्रक मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। रोहटा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को भेज दिया गया। थाना पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। वहीं ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।