{"_id":"61091c6b9b009824454256b7","slug":"six-injured-in-attack-and-firing-in-shahpeer-gate-meerut-for-not-playing-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शाहपीर गेट क्षेत्र में डीजे बजाने के विरोध में हमला, फायरिंग, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शाहपीर गेट क्षेत्र में डीजे बजाने के विरोध में हमला, फायरिंग, छह घायल
Tue, 03 Aug 2021 04:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 03 Aug 2021 04:07 PM IST
सार
आरोप है कि दानिश ने खालिद, अय्या, अतिक, बिलाल समेत दर्जनों युवकों को बुला लिया और जामिन के घर पर हमला बोला। जिसमें महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन
घटना की जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के शाहपीर गेट के खत्ता रोड पर सोमवार रात डीजे बजाने का विरोध करने पर एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें तीन महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के खत्ता रोड शाहपीर गेट निवासी दानिश रविवार को अपने घर पर डीजे बजा रहा था। पड़ोसी जामिन ने आपत्ति की दो तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। सोमवार को जानिस ने डीजे बजाने पर दानिश को फिर टोक दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दानिश ने खालिद, अय्या, अतिक, बिलाल समेत दर्जनों युवकों को बुला लिया और जामिन के घर पर हमला बोला। जिसमें महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन
हमले में जामिन का भाई जियाउल, सलाउद्दीन, शाहनवाज, नाजरीन, आयशा और मोहसिना भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पियों की दबिश दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।