फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six injured after a uncontrolled Roadways bus fell into a ditch in baghpat

बागपत: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी रोडवेज बस, अटकी 25 यात्रियों की सांसे, छह घायल

Mon, 12 Aug 2019 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
six injured after a uncontrolled Roadways bus fell into a ditch in baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बागपत मार्ग पर सोमवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के टक्कर में भैंसाली डिपो की रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक भाग निकले। बस में 25 यात्री सवार थे। वहीं यात्री दूसरी बस में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर के समय 12 बजे के लगभग भैंसाली डिपो की रोडवेज बागपत से यात्री लेकर मेरठ जा रही थी। बस में 25 यात्री सवार थे। जब बस मेरठ-बागपत मार्ग पर डौला गांव से आगे निकली तो बाइक सवार युवक बस को ओवर टेक करने लगा। इसी दौरान बस से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

चालक ने पावर ब्रेक लगाए तो रोडवेज बस खाई में गिर गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार आदिल और उसका चाचा इकबाल निवासी डौला घायल हो गए। वहीं बस में सवार विकास, दिनेश, विक्रम, सुमन घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। 

बस का चालक और परिचालक भाग निकले। लोगों ने बस के अंदर से यात्रियों को निकाला। यात्री दूसरी बस में सवार होकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और बस को कब्जे में ले लिया। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed