{"_id":"6196b7d35110094dc60606f0","slug":"six-crore-cost-works-in-ganganagar-extenson-meerut-news-mrt565408189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नगर एक्सटेंशन में छह करोड़ से चमकेंगे क्यू और आर पॉकेट, 20 लाख में खेल स्तंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नगर एक्सटेंशन में छह करोड़ से चमकेंगे क्यू और आर पॉकेट, 20 लाख में खेल स्तंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर एक्सटेंशन में छह करोड़ से चमकेंगे क्यू और आर पॉकेट
मेरठ। एमडीए ने योजनाओं में सड़क, सीवर आदि विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये के टेंडर निकाल दिए हैं। 29 नवंबर को टेंडर खोलने की तिथि रखी गई है। टेंडर अवार्ड होने के अगले छह महीने के अंदर विकास कार्य करने होंगे। वहीं, गंगानगर से मवाना रोड को मिलाने वाले 45 मीटर मार्ग पर निर्मित गंगानगर एक्सटेंशन में छह करोड़ से क्यू और आर पॉकेट को चमकाया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए दो वर्ष का समय रखा गया है।
अधिशासी अभियंता धीरज सिंह ने बताया कि इन दोनों पॉकेट में आवासीय प्लॉट हैं। इन पॉकेट में सड़क, पार्क, सीवर, पानी पाइपलाइन, नालियों का निर्माण कराया जाएगा। एक्सटेंशन में 100 करोड़ भूमि में पांच पॉकेट विकसित किए जा रहे हैं। इन पॉकेट के बीच में 16 मीटर चौड़े संपर्क मार्ग भी बनाए जाएंगे। हर बार गंगानगर एक्सटेंशन की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को ई-नीलामी में लगाया जा रहा है।
अन्य प्रमुख कार्यों में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित परतापुर इंटरचेंज पर 20.32 लाख रुपये में खेल स्तंभ, 31 लाख से सरस्वती वाटिका तक मार्ग का निर्माण, 1.6 करोड़ से जेल चुंगी चौराहे का निर्माण, लोहियानगर योजना में 2.8 करोड़ से सड़क निर्माण, पीएम आवास योजना सराय काजी में स्ट्रीट लाइट सहित 21 कार्य शामिल किए गए हैं।