फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six cattle are ill, the mayor inspected them to know their condition

छह गोवंश बीमार, महापौर ने निरीक्षण कर जाना हाल

Tue, 29 Jul 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Six cattle are ill, the mayor inspected them to know their condition
मेरठ। परतापुर स्थित नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की हालत बिगड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को छह गोवंश बीमार हो गए। चिकित्सकों के द्वारा बीमार गोवंशों का उपचार किया गया। गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया और गोवशों लिए सभी जरूरी चीजों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कान्हा उपवन में पीछे की ओर बने बाड़े में बड़ी संख्या में बंधे गोवंश गर्मी और उमस के कारण बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों की टीम ने गोवंशों को मल्टी विटामिन, फास्फोरस सहित ताकत की कई जरूरी दवाइयां दी गईं। गोवंशों का उपचार कर रहे डाॅ. निशांत ने बताया कि बीमार गोवंशों को मल्टी विटामिन, फास्फोरस, एविल, निमोसिलाइड, पैरासिटामोल, डिक्सा मैथासोन, आरएल, डीएनएस जैसी जरूरी दवाईयां दी जा रही है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने बताया कि गोशाला में गोवंशों काे प्राथमिकता के साथ उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताई गइ सभी जरूरी दवाइयां मंगा दी गई है। पंकज सिंह ने बताया कि गोवंशों के लिए टीन शेड बनाने का काम जारी है, जल्द ही टीन शेड बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा गोशाला में ट्यूबवैल के लिए बोरिंग करा दिया गया है। कुछ दिनों में गोशाला में पांच हजार लीटर की पानी की टंकी लगा दी जाएगी। मिनी सीवर जैटिंग मशीन से गोशाला की सफाई कराई जा रही है। गोवंशों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया गया है। कुछ नए कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया है। पंकज सिंह ने बताया कि किसानों से की गई बातचीत के बाद सहमति बनने पर सोमवार गोशाला के पास की 15 हजार वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोशाला के विस्तार के साथ जल निकासी की समस्या पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed