फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six animals died due to electric current, Hapur road blocked for two and a half hours in protest

Meerut News: करंट से छह पशुओं की मौत, विरोध में हापुड़ रोड ढाई घंटे जाम

Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Six animals died due to electric current, Hapur road blocked for two and a half hours in protest
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में 11 हजार की विद्युत लाइन से पेड़ और पोल में करंट आने से छह पशुओं की मौत हो गई। एक महिला व तीन बच्चों को भी करंट का झटका लगा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेरठ-हापुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक हंगामा किया। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों ने तार ठीक किए थे, लेकिन कट पर टेप नहीं लगाई थी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के समझाने पर लोग शांत हुए और जाम खोला। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पीड़ित लोगों से मुलाकात की और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एक संविदा कर्मी को बर्खास्त और टीजी-2 को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

काजीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह और यशपाल सिंह के पशु घर के बाहर ही गली में बंधे थे। घर के सामने ही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन जा रही है। सुरेंद्र ने बताया कि अचानक पेड़ और पोल में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से सुरेंद्र की दो भैंस, भैंस के दो बच्चे (कटिया) और यशपाल की एक भैंस और एक गाय की मौत हो गई। क्षेत्रीय निवासी पोपीन प्रधान ने बताया कि दो दिन पूर्व यहां तार टूट गया था, कर्मचारियों की ओर से तार को जोड़ दिया गया और उसपर टेप नहीं लगाई गई। इस कारण पेड़ में करंट उतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां से गुजर रहे स्कूल के बच्चों और एक महिला को भी करंट लगा था। अगर समय रहते लाइन को बंद नहीं कराया जाता तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। सुरेंद्र और यशपाल अपने परिवार का पालन पोषण गाय और भैंस का दूध बेचकर ही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में उनकी दो भैंस भी आईं हैं, जिन्हें काफी चोट आई है। पशुओं की कीमत लगभग सात से आठ लाख के बीच बताई जा रही है। इस दौरान गौरव गुर्जर, विपिन, राज कंवल आदि मौजूद रहे। वहीं सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तस्करा डालकर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।

कोई ऑफिस के लिए लेट हुआ तो कॉलेज देर से पहुंचा
पशुओं की मौत होने पर गुस्साए लोगों ने सुबह 9 बजे हापुड़ रोड पर जमा लगा दिया। पीएसी के सामने महिलाएं धरने पर बैठ गईं। जाम की सूचना पर लोहिया नगर व आसपास के क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान हापुड़ रोड के ट्रैफिक को भी हापुड़ चुंगी और बिजली बंबा बाईपास से डायवर्ट किया गया। इस दौरान कोई ऑफिस के लिए लेट हुआ तो कॉलेज देरी से पहुंचा।
शास्त्रीनगर निवासी पूनम शर्मा बुलंदशहर जिले में एएनएम हैं। वह प्रतिदिन मेरठ से ड्यूटी जाती हैं। वह भी जाम में फंस गई। जाहिदपुर निवासी अभय कॉलेज जाने के लिए लेट हो गए। लोगों का कहना था कि जाम से आम लोगों को परेशानी होती है।

ऊर्जा राज्यमंत्री ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन
घटना की जानकारी पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने यहां मौके पर अधीक्षण अभियंता देहात संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, जेई गुरुदेव समेत आदि अधिकारियों से वार्ता की और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की बात कही। उन्होंने परिवार के लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर गांव के लोग शांत हुए। वहीं हादसे के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी करीब 4 से 5 घंटे तक बाधित रही। बाद में जांच पड़ताल कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।


संविदा कर्मी बर्खास्त, टीजी-2 को किया निलंबित
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मुकेश कुमार ने बताया कि पशुओं की करंट से मौत के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए संविदा कर्मी विजय को बर्खास्त कर दिया गया है। टीजी-2 विपिन कुमार शर्मा द्वारा भी कार्य में शिथिलता बरती गई, जिसके चलते उन्हें भी दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र के अवर अभियंता गुरुदेव सिंह के द्वारा भी लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed