{"_id":"6a3161b442d2207dbc024354","slug":"six-accused-arrested-for-stealing-ena-spirit-from-a-tanker-meerut-news-c-72-1-mct1011-154810-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टैंकर से ईएनए स्पिरिट चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टैंकर से ईएनए स्पिरिट चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-आरोपियों के पास से 100 लीटर स्पिरिट और ईको वैन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने टैंकर से ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) स्पिरिट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर ईएनए स्पिरिट और चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ईको वैन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
मधु ट्रांसपोर्ट के मैनेजर तरुण कुमार ने 5 जून को थाना टीपीनगर में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके टैंकर से 30 हजार लीटर ईएनए पंजाब जा रही थी। आरोपियों ने 1025 लीटर ईएनए चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में 10 जून को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके कब्जे से 200 लीटर ईएनए बरामद हुई थी।
मंगलवार को टीपीनगर पुलिस ने बागपत रोड से ईएनए चोरी के शामिल छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुजफ्फरनगर निवासी कुलवीर, दौराला निवासी सुनील, आलोक उर्फ मुन्ना, व योगी उर्फ विक्की, परीक्षितगढ़ निवासी राहुल कुमार व भावनपुर निवासी ओमबीर के पास से दो प्लास्टिक ड्रमों में भरी 100 लीटर ईएनए स्पिरिट व ईको वैन बरामद की। आरोपी टैंकरों से ईएनए निकालकर अवैध रूप से बेचते थे। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -