{"_id":"6a886b67b6f07ba068028941","slug":"sit-in-protest-at-the-power-station-against-disconnection-due-to-outstanding-bills-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113351-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बकाया बिल पर कनेक्शन काटने के विरोध में बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बकाया बिल पर कनेक्शन काटने के विरोध में बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
रोहटा। बकाया बिल पर कनेक्शन काटने के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा नेता व ग्रामीण। संवाद
- साढ़े छह घंटे चला धरना, मुख्य अभियंता के आश्वासन पर किया समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। अट्टा चिंदौड़ी गांव में बकाया बिजली बिल के चलते उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण भाजपा नेताओं के साथ रोहटा बिजलीघर पहुंचे और अधिकारियों की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कनेक्शन बहाल करने और समस्या के समाधान की मांग की। करीब साढ़े छह घंटे बाद शाम को मुख्य अभियंता से कॉल पर हुई बातचीत के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम की ओर से बकाया बिल के नाम पर कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अट्टा चिंदौड़ी के कई उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचे और कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए धरना शुरू कर दिया। धरने पर नरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध, धर्मवीर सिंह, जगपाल सिंह, अंशु कुमार, राजवीर सिंह, अरुण, अनिल और समीर समेत अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।
ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता सतेंद्र भराला, अनिल चौधरी दबुथवा, नितिन रोहटा और राहुल बाडम भी बिजलीघर पहुंचे। ऊर्जा निगम के जेई प्रदीप बाना ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, उनके कनेक्शन नियमानुसार काटे जा रहे हैं। विभाग की ओर से बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि वह समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं। धरने के दौरान ग्रामीणों और ऊर्जा निगम अधिकारियों के बीच बातचीत का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
सतेंद्र भराला के अनुसार, धरना करीब 11:30 बजे शुरू किया। इस दौरान मुख्य अभियंता से फाेन कॉल पर आश्वासन मिला कि काटे गए कनेक्शनों को शनिवार को जोड़ दिया जाएगा साथ ही उन्हें एक माह का समय बकाया जमा करने के लिया दिया जाएगा। इसके साथ शाम 6:00 बजे धरना समाप्त कर दिया गया।