फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sisters in up were waiting for wedding as a bride but boys denied to marrying for dowry

यूपी: दुल्हन के जोड़े में दूल्हों का इंतजार कर रही थी दो बहनें, अचानक आई खबर ने तोड़ दिए सारे सपने

Tue, 05 Mar 2019 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Mar 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
sisters in up were waiting for wedding as a bride but boys denied to marrying for dowry
बारात के लिए घर में की गईं तैयारियां
यूपी के मेरठ में रहने वाली दो बहनें अपने शादी की हर तैयारी कर चुकी थीं। आखिरकार घर में शहनाई बजने का दिन भी आ गया। दोनों बहनों की शादी के लिए एक ही दिन चुना गया था। दोनों ही अपनी शादी के लिए दुल्हन के जोड़े में तैयार बैठी थीं कि एक खबर ने दोनों के सपने चकनाचूर कर दिए। आगे जानें आखिर क्या था पूरा मामला:-
विज्ञापन

मामाला मेरठ से सटे सरूरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां कस्बा खिवाई की दो लड़कियों का रिश्ता दस माह पहले सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवकों से हुआ था। सगाई में भी लड़की पक्ष ने करीब तीन लाख रुपये खर्च किए जिसके बाद शादी की तारीख चार मार्च तय की गई। 

चार मार्च को घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं कि लड़का पक्ष ने दहेज में छह लाख रुपये की मांग कर दी। लड़की पक्ष के मुताबिक वह तीन लाख रुपये देने के लिए भी राजी हो गए। जिसके बाद लड़की पक्ष ने बारात के लिए इंतजाम कर लिया। लेकिन सोमवार को लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

sisters in up were waiting for wedding as a bride but boys denied to marrying for dowry
दहेज में देने के लिए घर में रखा सामान
उधर दोनों बहने दुल्हन बनकर बैठी हुई थीं कि लड़का पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया। मामले को लेकर कस्बे में पंचायत हुई। जिसमें लोगों ने लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कराने पर सहमति बनी। 

वहीं, लड़की पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में अपने रिश्तेदारों से बेटियों की शादी कराने का जिक्र किया जिसके बाद दोनों लड़कियों की शादी थानाभवन व मुजफ्फरनगर क्षेत्र से दो लड़कों से कराई गई। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि बारात नहीं आने पर रिश्तेदारी में संपर्क कर देर शाम दोनों युवतियों की शादी सम्पन्न कराई गई। इस पर यदि लड़की पक्ष मामले की तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed