{"_id":"69d941c1c365747e8309c8e0","slug":"sir-news-meerut-news-c-30-1-sha1004-173162-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सातों विधानसभा पर 1.55 लाख मतदाता बढ़े, हुए 23.65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सातों विधानसभा पर 1.55 लाख मतदाता बढ़े, हुए 23.65 लाख
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को एसआईआर अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी की। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां सौंपी गईं। अंतिम मतदाता सूची में ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुकाबले 1.55 लाख मतदाता बढ़े हैं। सातों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 23.65 लाख हो गई है।
जारी मतदाता सूची के आंकड़ों पर विधानसभावार नजर डालें तो सबसे अधिक नगर विधानसभा पर वोटरों को हटाया गया था। अंतिम मतदाता सूची में नगर विधानसभा में ही सबसे अधिक 44,532 मतदाता जोड़े गए हैं। इसी तरह सबसे कम मतदाता बेहट विधानसभा में 17097 में जोड़े गए हैं। सभी सातों विधानसभाओं में पुरुष वोटरों की संख्या 12,74,230 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 10,91,510 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 76 है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के बाद जेंडर रेश्यो में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले में जेंडर रेश्यो 843 से बढ़कर 857 हो गया है। मतलब एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 857 महिला वोटर हैं। इसी तरह एज कोहार्ट रेश्यो भी 0.47 से बढ़कर 1.73 हो गया है। इसका मतलब है जिले की सातों विधानसभाओं में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या कुल वोटरों की संख्या का 1.73 फीसदी है। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपना, परिवार का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से रह गया है तो वह फार्म छह भरकर घोषणा पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ को जमा करा सकता है। सूची https://saharanpur.nic.in/election/electroal-roll/ पर भी देख सकते हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार, बसपा से सुनीश प्रधान, भाजपा से योग चुघ, दुष्यंत सिंह, श्रीकांत कोरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्ससिस्ट से राव दाउद खां, कांग्रेस से सुधांशु धनगर, सपा से चौधरी अब्दुल गफूर, अपना दल (एस) से राजकुमार पंवार व संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
- जारी अंतिम मतदाता सूची
विधानसभा-- -- -- 27 अक्तूबर को मतदाता-- -ड्राफ्ट सूची में मतदाता-- -- -अंतिम सूची में मतदाता
विज्ञापन
बेहट-- -- -- -- -- -- -- -- 380003-- -- -- -- -- -- -- -330334-- -- -346507
नकुड़-- -- -- -- -- -- -- -363104-- -- -- -- -- -- -318534-- -- -- 335049
नगर-- -- -- -- -- -- -- -461014-- -- -- -- -- -- -- -34965-- -- -- -387301
देहात-- -- -- -- -- -- -- 378167-- -- -- -- -- -- -- -- -311659-- -- 339033
देवबंद-- -- -- -- -- -- -349474-- -- -- -- -- -- -- -- -- 298635-- -- -- 315217
रामपुर मनि.-- -- -- -- -311167-- -- -- -- -- -- -- -- -- 280572-- -- -- 299035
गंगोह-- -- -- -- -- -- -389746-- -- -- -- -- -- -- -- -- 325442-- -- -- -343674
विज्ञापन
जारी मतदाता सूची के आंकड़ों पर विधानसभावार नजर डालें तो सबसे अधिक नगर विधानसभा पर वोटरों को हटाया गया था। अंतिम मतदाता सूची में नगर विधानसभा में ही सबसे अधिक 44,532 मतदाता जोड़े गए हैं। इसी तरह सबसे कम मतदाता बेहट विधानसभा में 17097 में जोड़े गए हैं। सभी सातों विधानसभाओं में पुरुष वोटरों की संख्या 12,74,230 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 10,91,510 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 76 है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के बाद जेंडर रेश्यो में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले में जेंडर रेश्यो 843 से बढ़कर 857 हो गया है। मतलब एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 857 महिला वोटर हैं। इसी तरह एज कोहार्ट रेश्यो भी 0.47 से बढ़कर 1.73 हो गया है। इसका मतलब है जिले की सातों विधानसभाओं में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या कुल वोटरों की संख्या का 1.73 फीसदी है। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपना, परिवार का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से रह गया है तो वह फार्म छह भरकर घोषणा पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ को जमा करा सकता है। सूची https://saharanpur.nic.in/election/electroal-roll/ पर भी देख सकते हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार, बसपा से सुनीश प्रधान, भाजपा से योग चुघ, दुष्यंत सिंह, श्रीकांत कोरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्ससिस्ट से राव दाउद खां, कांग्रेस से सुधांशु धनगर, सपा से चौधरी अब्दुल गफूर, अपना दल (एस) से राजकुमार पंवार व संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- जारी अंतिम मतदाता सूची
विधानसभा
विज्ञापन
बेहट
नकुड़
नगर
देहात
देवबंद
रामपुर मनि.
गंगोह