फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sir! Fufara brother was harassing my sister, so killed

साहब! फुफेरा भाई मेरी बहन को परेशान कर रहा था, इसलिए काट डाला

Tue, 26 Sep 2017 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Sep 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Sir! Fufara brother was harassing my sister, so killed
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेडी में रविवार को एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपने फुफेरे भाई की बलकटी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने डायल सौ नंबर सेवा पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और अपना जुर्म इकबाल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। हत्यारोपी बोला, साहब मेरी बहन को परेशान कर रहा था इसलिए काट डाला। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली है। हत्या के पीछे मरने वाले युवक के हत्यारोपी की बहन को परेशान करने को वजह बताया जा रहा है। दिन निकलते ही हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


मरने वाला युवक बच्ची (22) पुत्र ओमप्रकाश थाना मंसूरपुर के गांव सोंटा का रहने वाला था। हत्यारोपी उसका ममेरा भाई चंद्रशेखर पुत्र नेकीराम निवासी मोहल्ला हरिजन चौक भोकरहेडी है। चंद्रशेखर एसडी कालेज मुजफ्फरनगर में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और शनिवार को ही उसने अंतिम परीक्षा दी थी। चंद्रशेखर पुलिस को बताया कि वे छह भाई व बहन हैं। एक बहन सोनिया की शादी गत एक जुलाई को थाना भोपा क्षेत्र के गांव कसौली में हुई थी। बच्ची सोनिया की ससुराल जाकर उसे परेशान कर रहा था। वह पति की हत्या कर अपने साथ शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसके चलते सोनिया मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी, उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को भी दी। शनिवार को सोनिया ने फोन कर बताया कि बच्ची उसके घर पर आकर उल्टी सीधी हरकतें कर उसकी व उसके ससुराल वालों की बेइज्जती कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें : पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाया, मां को तड़पता देख कांप उठे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का दरवाजा बंद कर उसकी हत्या कर दी

Sir! Fufara brother was harassing my sister, so killed
हत्यारोपी से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इसके बाद चंद्रशेखर वहां पहुंचा और रविवार सुबह करीब छह बजे वह बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर भोकरहेड़ी ले आया। घर का दरवाजा बंद कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे भोपा थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता ओमप्रकाश ने चंद्रशेखर और उसके पिता नेकीराम के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। 

पढ़ें : नवविाहिता की गला रेतकर हत्या कर... पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

काफी पहले बना ली थी हत्या की योजना
चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि बहन के जानकारी देने के बाद उसका खून खौलने लगा था और उसने बच्ची की हत्या करने की ठान ली थी। बस मौके के इंतजार में था। शनिवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद जब सोनिया ने बच्ची की हरकत की जानकारी दी उससे नहीं रुका गया और वह बच्ची किसी तरह से बात करने के  बहाने फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed