फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siphoned petrol from the bike, poured it on his wife, and attempted to set her on fire.

Meerut News: बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर उड़ेला, आग लगाने का प्रयास

Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Siphoned petrol from the bike, poured it on his wife, and attempted to set her on fire.
पीड़िता की मां ने आरोप लगाकर दामाद के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान नई बस्ती में विवाहिता के साथ मारपीट और पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास किया गया। पीड़िता की मां ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है।
शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र निवासी सुमन पत्नी बग्गा ने सरधना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी साजिदा की शादी करीब आठ वर्ष पहले सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी आरोपी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के शुरुआती करीब पांच वर्ष तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद आए दिन बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 24 सितंबर को दहेज में दी गई स्प्लेंडर बाइक उसके भाइयों के चलाने के लिए दी थी। इसी बात को लेकर साजिदा ने विरोध किया तो आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर साजिदा के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को पति से जान-माल का खतरा बना हुआ है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed