फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sipahi ne ssp ko kahe

सिपाही ने एसएसपी को कहे अपशब्द, ऑडियो वायरल

Tue, 30 Aug 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 30 Aug 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
sipahi ne ssp ko kahe
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक सिपाही ने सोमवार दोपहर मेरठ एसएसपी पर जमकर भड़ास निकाली, उन्हें अपशब्द भी कहे। जबकि लखनऊ की एसएसपी की तारीफ की। पुलिसकर्मियोें की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन थाने का है। वायरल हुई बातचीत में सिपाही अमित कुमार ने कहा कि लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने बुखार आते ही पुलिसकर्मियों को तत्काल छुट्टी पर जाने के आदेश दिए हैं। इस पर दूसरा सिपाही बोला कि मेरठ के कप्तान ने भी ऐसा ही आदेश दिया है। यह सुनते ही सिपाही अमित आगबबूला हो गया और बोला, तुमको पता है कि यहां के कप्तान कैसे हैं। दूसरा सिपाही बोला, तुम बता दो कैसे हैं।
विज्ञापन

अमित ने कहा कि मेरठ के कप्तान अपनी पुलिस की कम, पब्लिक की झूठी बात पर ज्यादा विश्वास करते हैं। कोई सिपाही ड्यूटी से नदारद है, तो उसको तत्काल कप्तान सस्पेंड कर देते हैं। जांच करना भी मुनासिब नहीं समझते। आखिर उक्त सिपाही को कोई परेशानी भी तो हो सकती है। मैं इस जिले में एक पल भी नौकरी नहीं करना चाहता। 20 हजार रुपये भी देने को तैयार हूं, अगर कोई मेरा ट्रांसफर करा दे। इस दौरान कप्तान के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। चर्चा में एक महिला कांस्टेबल और एचसीपी यादराम यादव भी शामिल थे। इस बातचीत की ऑडियो वायरल हुई, तो पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed