{"_id":"6ace39b1086738d2cd0f110c","slug":"simran-an-eighth-grade-student-became-the-station-house-officer-sho-for-a-day-meerut-news-c-73-1-smrt1029-109058-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आठवीं की छात्रा सिमरन बनी एक दिन की थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आठवीं की छात्रा सिमरन बनी एक दिन की थाना प्रभारी
विज्ञापन
एक दिन की थाना अध्यक्ष बनाई गई छात्र सिमरन (शिक्षा विभाग)
- खरखौदा थाने में पति-पत्नी के बीच कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा सिमरन को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। हापुड़ निवासी इरशाद की बेटी सिमरन ने इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और थाने में पहुंचे पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। उसने दोनों पक्षों को समझाकर भविष्य में विवाद नहीं करने की हिदायत दी।
सिमरन ने थाने पहुंची मीना और उसके पति दीपक की शिकायत सुनी। मीना ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सिमरन ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें समझाया और आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कराया। उसने मीना को शिक्षा का महत्व समझाते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया।
इस दौरान सीओ किठौर विश्वजीत राय ने छात्रा को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें। इस मौके पर सीओ विश्वजीत राय, महिला उपनिरीक्षक और विद्यालय से दीपक सिरोही, नसरीन बेगम, रेनू रानी तथा सोनिया सागर मौजूद रहीं।