फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sikh society will welcome the tear of nanakshai today

सिख समाज ने किया नानकशाही वर्ष का स्वागत

Sat, 14 Mar 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
sikh society will welcome the tear of nanakshai today
मेरठ। सिख धर्म के नानकशाही कलेंडर के अनुसार सिख समुदाय 14 मार्च को नानकशाही वर्ष संवत 551 को शबद कीर्तन, प्रवचन एवं अरदास के बाद विदाई देगा। इस बीच सिख संगत नववर्ष 552 का स्वागत करेगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह देवपुरी में शुक्रवार अर्द्धरात्रि तक कीर्तन दरबार सजाया गया। यहां भाई प्रीतम सिंह, भाई सुखविंदर सिंह, भाई प्रेम सिंह, ज्ञानी चरनप्रीत सिंह के अतिरिक्त सिख धर्म के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे भाई पवनदीप सिंह कानपुरी ने विशेष रूप से शबद कीर्तन, प्रवचन, पाठ कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान मध्य रात्रि में अरदास भी की गई। सभा के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने नानकशाही वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 14 मार्च की रात्रि गुरुद्वारा सिंह सभा थापरनगर में सुबह और रात्रि में समारोह होगा। इसमें सिख पंत के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थेदार भाई इंद्रप्रीत सिंह सुहाणा पंजाब से पधार रहे हैं। इसी क्रम में गुरुद्वारा सत्संग सदर, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर शास्त्रीनगर, गुरुद्वारा दशमेश नगर में भी कार्यक्रम होगा। यहां रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, देविंदर सिंह नंदा, भूपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, दलीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में सजेगा गुरु दरबार
लेखानगर स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब में नानकशाही संवत 552 के आरंभ पर गुरु दरबार सजाया जाएगा। गुरुद्वारे के प्रमुख सेवादार गुरुविंदर सिंह ने बताया दिल्ली वाले जसप्रीत सिंह कार्यक्रम में कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। आयोजन 15 मार्च रविवार रात्रि आठ बजे होगा। उधर, शास्त्रीनगर सेक्टर तीन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब में 14 मार्च को आयोजन होगा। गुरदीप सिंह कालरा ने बताया कि कार्यक्रम में भाई जसप्रीत सिंह विशेष कीर्तन दरबार सजाकर संगत कोे निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed