फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of young man a little mistake

युवक अपनी छोटी सी गलती से गंवा बैठा जान, इकलौता चिराग बुझ गया

Wed, 04 Jan 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 04 Jan 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
death of young man a little mistake
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिर पर हेलमेट लगाने के बावजूद जरा सी लापरवाही ने एक घर का इकलौता चिराग बुझा दिया। मंगलवार दोपहर मवाना रोड पर डेयरी फार्म के पास मिनी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। बाइक चालक ने हेलमेट तो लगाया हुआ था। लेकिन उसे ठीक से बांधा नहीं था। उसका लॉक खुला होने पर टक्कर लगते ही हेलमेट दूर जा गिरा। सड़क पर गिरे युवक का सिर मिनी ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। जिस पर उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मुंडाली थानाक्षेत्र अंतर्गत नंगला कबूलपुर गांव निवासी संदीप (26) पुत्र शीशराम एक पब्लिके शन फर्म में काम करता था। मंगलवार को संदीप गंगानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से कैश लेने बाइक से गया था। कैश नहीं मिलने पर उसने अपने दोस्त शोभित तोमर को कॉल की। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से लौटते समय डेयरी फार्म मोड़ पर पीछे से आ रही टाटा ऐस गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। संदीप ने हेलमेट लगाया हुआ था। लेकिन उसका लॉक खुला हुआ था।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिरा तो हेलमेट भी सिर से उछलकर दूर जा गिरा। गाड़ी का पहिया संदीप के कंधे और सिर के ऊपर से होकर निकल गया। घटना के बाद वहां भीड़ जुटी तो आरोपी चालक फरार हो गया। इस दौरान संदीप के मोबाइल फोन पर उसके दोस्त की कॉल आई तो लोगों ने उसे रिसीव करते हुए घटना की जानकारी दी। इस दौरान करीब बीस मिनट तक शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। बाद में सिविल लाईन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे वनवे रही मवाना रोड
बीच सड़क पर संदीप का शव पड़ा होने पर लोगों ने मवाना रोड को वनवे कर दिया। करीब एक घंटे तक मवाना रोड पर जाम की स्थिति रही। वहीं, संदीप की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। संदीप चार बहनों का इकलौता भाई था। चार साल पहले टीपीनगर क्षेत्र के मेवला फाटक निवासी नीतू से उसकी शादी हुई थी। लेकिन कोई संतान नहीं थी।  संदीप के पिता शीशराम किसान हैं। मां कमलेश और बहनों के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed