फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shyam ki bhagthi

श्याम की भक्ति में खो गए सब

Thu, 25 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 25 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
shyam ki bhagthi
नृत्य प्रस्तुत करती शर्मिष्टा मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
 श्याम की नटखट मुस्कान का जादू चल गया। सब श्रद्धालु हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर मग्न हो गए। कलाकारों ने जब कान्हा के बाल रूप की लीलाओं का मंचन किया तो पूरा पंडाल भक्ति में डूब गया। कान्हा ने माखन चुराकर गोपियों को खूब परेशान किया। मां यशोदा के गुस्से को पल भर में शांत कर दिया। यह अद्भुत दृश्य बुधवार को भैसाली मैदान में देखने को मिला। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने नृत्य के जरिये कान्हा के सभी रूपों का सजीव वर्णन कर दिल जीत लिया। उनकी टीम के कलाकारों ने एक के बाद एक करीब ढाई घंटे तक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

इस्कॉन की 50वीं वर्षगांठ और जन्माष्टमी पर आयोजित ‘कृष्ण महोत्सव’ में तीसरे दिन धूम मची। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ब्रज बिहारी कृष्णा की नृत्य प्रस्तुति दी। सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। हरे कृष्णा-हरे कृष्णा बोलते हुए सभी भक्त अपनी सीटों से उठे और नृत्य करने लगे। भैसाली मैदान का दृश्य देखने लायक था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे मानो कृष्ण स्वयं ही रासलीला कर रहे हों।
विज्ञापन

वृंदावन व मथुरा में हुई बाल लीलाओं को नृत्य के माध्यम से मंचित किया। कालिया मर्दन, गोवर्धन लीला, गोपिका चीरहरण, माखन चोरी और रास लीला को भावों के माध्यम से प्रस्तुत किया। नृत्य में कृष्ण भक्त रसखान और दशरथ की लिखी कविताओं व पदों को संगीतबद्ध कर शामिल किया। ब्रज और हिंदी भाषा से सजी नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकाें को झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीतकारों ने उनकी प्रस्तुति को और सजीव कर दिया। नृत्य में संयोजन उनकी साथी इंदिरा का रहा। मल्टी मीडिया शो का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में फूलों से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम जगतराज त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। उद्घाटन नीरज मित्तल ने किया। अरविंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अशोक गुप्ता, गणेश अग्रवाल, रिकिन अहलूवालिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर रमेश चंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मुकुल जैन, देवेंद्र सिंह सेठी, विश्व योगदास, तरुण गुप्ता, रामकुमार एडवोकेट, राहुल मित्तल मुख्य रहे।

अक्रूर प्रभु ने दिए प्रवचन
इस्कॉन से श्रीमद् गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के शिष्य अक्रूर प्रभु ने बुधवार को श्रीकृष्ण लीला का सुंदर वर्णन किया। इसकी शुरुआत हरे कृष्ण-हरे कृष्णा नाम की माला से की। सभी भक्त एकजुट होकर अक्रूर प्रभु के साथ माला जपते नजर आए। प्रभु चरणों में लीन होकर नृत्य करने लगे। जिधर देखा उधर ही श्रीकृष्ण भक्त बच्चे, बूढ़े, जवान युवक- युवती और  महिला सभी कन्हैया का गुणगान करते नजर आए।

अक्रूर प्रभु ने कहा कि आज से लगभग साढ़े पांच हजार वर्ष पूर्व द्वापर  युग में जब पृथ्वी पर असुर राजाओं का भार बहुत बढ़ गया था तो पृथ्वी माता बहुत दुखी मन से गाय के रूप में ब्रह्मा जी के पास गई। प्रार्थना की कि मैं इन नास्तिक असुर राजाओं का बोझ सहन नहीं कर सकती। मेरा भार हटाने के लिए भगवान से प्रार्थना करो। इस प्रकार ब्रह्मा जी क्षीर सागर गए और विष्णु से प्रार्थना की। तब भगवान ने कहा मैं जल्द ही समस्त ऐश्वर्य के साथ पृथ्वी पर आ रहा हूं। भगवान के आने की भूमिका तैयार हुई। मथुरा वासियों को आनंद प्रदान करने के लिए भगवान भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात के ठीक बारह बजे देवकी माता के गर्भ से भगवान ने कंस के कारागार में जन्म लिया।

सीडी का विमोचन
इस मौके पर अक्रूर जी महाराज के भजनों की सीडी का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी भजन कृष्ण को समर्पित हैं।

भैसाली मैदान में आज ये कार्यक्रम
6.00 बजे,  तुलसी आरती
6.15 बजे, गौर आरती
6.45 बजे, रॉक बैंड कीर्तन
7.30 बजे, लड्डू गोपाल अभिषेक
9.00 बजे, कृष्ण लीला मल्टी मीडिया शो
10.30 बजे, राधा- कृष्ण अभिषेक
11.30 बजे, फूलों की होली
12 बजे, भगवान की आरती और प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed