फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shubh muhurt for vasant panchmi

वसंत पंचमी आज, होलिका बनाने की होगी शुरुआत, यह होगा शुभ मुहूर्त

Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
shubh muhurt for vasant panchmi
वसंत पंचमी आज, होलिका बनाने की आज से होगी शुरुआत, यह होगा शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

होलिका दहन स्थान पर होगा पूजन
वसंत पंचमी पर होगा रंगों का आगाज
मेरठ। होलिका दहन से पहले होली बनाने की प्रक्रिया चालीस दिन पहले ही वसंत पंचमी के दिन शुरू हो जाती है। इस दिन गूलर वृक्ष की टहनी को गांव या मोहल्ले में या जिस जगह पर होली का दहन किया जाना होता है या किसी खुली जगह पर गाड़ दिया जाता है। इसे होली का ठुंडा गाड़ना भी कहते हैं। बसंत-पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत व निश्चित दहन स्थान में होली का ठुंडा गाढ़ने की भी परम्परा रही है। इसीलिए आज ही के दिन जगह-जगह पूजा-अर्चना करने के साथ होलिका बनाने की भी शुरुआत हो जाती है।
होलिका दहन के दौरान जो ठुंडा पहले गड़ा था उसे जलती होली से बाहर निकालकर तालाब आदि में या दूर ले जाकर रखा जाता है। इस तरह इसे प्रह्लाद का रुप मानकर उसकी रक्षा की जाती है। डंडा निकालने वाले को पुरस्कृत भी किया जाता है। हालांकि वर्तमान में इस चलन में थोड़ी कमी आई है। इसका कारण इस काम को करने वाले बच्चों और युवाओं की अन्य चीजों में बढ़ती व्यस्तता भी हैं।
विज्ञापन

आज से ब्रज में होली की शुरुआत
मेरठ। दुनिया के कोने कोने में हिंदू समाज के लोग वसंत पंचमी का त्यौहार मनाते हैं। बृजभूमि में इस त्यौहार का एक अपना अलग ही रंग अलग ही महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृज में वसंत पंचमी से ही 40 दिन के होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भी वसंत पंचमी की इस होली का नजारा बेहद मन भावन होता है। परंपरा के अनुसार आज के दिन मंदिर में शृंगार आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के पुजारी भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व की विधिवत शुरुआत करते है। इसके बाद इस पल के साक्षी बने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं पर पुजारियों द्वारा जमकर बसंती गुलाल उड़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

*होलिका स्थान पूजन ठुंडा गाढ़ना*
शुभ मुहूर्त गुरुवार 30 जनवरी
प्रात- 07ऱ्10 से 08.31 तक शुभ की चौघड़िया में या
दोपहर- 12.34 से 01.00 के मध्य लाभ चौघड़िया में उत्तम रहेगा।
निश्चित स्थान पर गंगा जल से शुद्ध कर दूध का छिंटा देकर डंडा गाडकर रंगोली बना दे व कुछ शुभ लकड़ियां गूलर ,नीम, आदि को रख दें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed