{"_id":"6a4bd4c4df90dbe1ee094adf","slug":"shrouds-removed-from-multiple-bodies-now-dna-testing-demanded-for-a-headless-corpse-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1237743-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कई शवों के उठाए कफन, अब सिर कटी लाश के डीएनए जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कई शवों के उठाए कफन, अब सिर कटी लाश के डीएनए जांच की मांग
विज्ञापन
लापता बेटे की तलाश में साढ़े तीन साल से भटक रहे हैं पबरसा निवासी परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी/मेरठ
दौराला/माई सिटी रिपोर्टर। पबरसा गांव से लापता हुए विक्रांत (25) का साढ़े तीन साल बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। वह अब तक कई अज्ञात शवों के कफन उठाकर देख चुके हैं लेकिन अब तक उनके बेटे का सुराग नहीं लगा है। विक्रांत के लापता होने के नौ माह सितंबर 2023 में पबरसा मार्ग स्थित नाले में एक युवक की सिर और हाथ कटी लाश मिली थी। परिजन ने सोमवार को थाने पहुंचकर सिर कटी लाश के डीएनए जांच कराने की मांग की है।
पबरसा निवासी नीलम ने बताया कि उनका बेटा विक्रांत 17 जनवरी 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। नीलम ने इस मामले में दौराला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने कई बार पुलिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्हें जब भी कहीं अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिलती तो वह वहां पहुंचकर उसकी पहचान का प्रयास करते लेकिन अब तक उनके बेटे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। उनका कहना है कि सितंबर 2023 में पबरसा मार्ग पर नाले में अज्ञात युवक का शव मिला था। शव का सिर धड़ से अलग था और दोनों हाथ कोहनी तक कटे हुए थे। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया था।
नीलम का परिवार गांव से बाहर गया हुआ था। इसके चलते वह शिनाख्त करने नहीं पहुंच सके थे। अब नीलम ने आशंका जताई है कि नाले में मिला शव उनके बेटे का हो सकता है। इसके चलते उन्होंने उस अज्ञात शव के डीएनए जांच की मांग की है। थाना पुलिस ने इस मामले में आला अधिकारियों से मिलने की सलाह दी है। मंगलवार को नीलम इस मामले में सीओ दौराला और एसएसपी से मिलकर डीएनए जांच की मांग करेंगी।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि विक्रांत के परिजन उनके पास आएंगे तो वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर उनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। महिला की मदद का प्रयास किया जाएगा।
-- -- -- --
सिर कटी लाश मिलने के बाद सामने आया था नाटकीय घटनाक्रम
सितंबर 2023 में नाले में सिर कटी लाश मिलने के तीसरे दिन मुजफ्फरनगर के नोना गांव निवासी परिजनों ने दौराला थाने पहुंचकर शव को अपने लापता बेटे मोंटी का बताया था। उस दौरान पुलिस शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सूरजकुंड स्थित श्मशान पहुंच गई थी। इस पर परिजन वहां पहुंच गए थे। काफी देर बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया था। परिजन गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे तो जानकारी हुई मोंटी को मुजफ्फरनगर पुलिस ने चंडीगढ़ से एक युवती के साथ तलाश कर लिया है। इसके बाद दौराला पुलिस सिर कटी लाश मेरठ ले आई थी और अगले दिन उसका अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -