फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shrikant Tyagi said in Meerut that four big leaders implicated me under conspiracy

मेरठ: श्रीकांत त्यागी बोले- चार बड़े नेताओं ने मुझे षड्यंत्र के तहत फंसाया, 'भाजपा को नहीं देंगे वोट'

Fri, 21 Oct 2022 10:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Oct 2022 10:14 PM IST
सार

श्रीकांत त्यागी ने कहा कि चार बड़े नेताओं ने मुझे षड्यंत्र के तहत फंसाया है। वहीं त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि भाजपा को वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन
Shrikant Tyagi said in Meerut that four big leaders implicated me under conspiracy
त्यागी समाज का धरना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में त्यागी भूमिहार समाज मोर्चा का धरना शुक्रवार को 58 दिन के बाद खत्म हो गया। अंतिम दिन श्रीकांत त्यागी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सहयोग के लिए समाज के लोगों का धन्यवाद किया। त्यागी ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसके लिए भाजपा के चार बड़े नेता जिम्मेदार हैं। उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए साजिश रची गई। अब दीपावली के बाद आगे की रणनीति समाज के साथ मिलकर तय की जाएगी। समाज जैसा कहेगा, वैसा ही करेंगे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह पार्क में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया। 

विज्ञापन


नोएडा में हुए घटनाक्रम के बाद से त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा की ओर से 25 अगस्त से कमिश्नरी कार्यालय पर धरना शुरू किया गया था। यह 58 दिन चला। गुरुवार को श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा हुए और शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज ने उनका बुरे वक्त में साथ दिया है। वह भी समाज के साथ खड़े रहेंगे। जैसा समाज के लोग कहेंगे, वैसे ही आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि अब धरना खत्म हो गया है। दीपावली बाद रणनीति बनाकर समाज के साथ मिलकर भाजपा को जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया। उन पर गुंडा एक्ट लगाया गया। फर्जी मुकदमे कायम कराए गए। घर की महिलाओं को परेशान किया गया। उन्होंने महिला के साथ किए गए अपने व्यवहार पर कहा कि जिस महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था, वह खुद नशे में थी। अभद्रता कर रही थीं। गुस्से में अभद्र भाषा का प्रयोग हो गया, लेकिन इस बात को उनके खिलाफ रणनीति के तहत इस्तेमाल किया गया है।

भाजपा के खिलाफ नारेबाजी
धरना स्थल पर मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के कारण ही भाजपा सरकार में है। आने वाले चुनावों में सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा। समाज भाजपा को वोट नहीं  देगा। इस मौके पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। सांसद महेश शर्मा के खिलाफ भी भी नारेबाजी हुई। धरना स्थल पर कुलदीप त्यागी, बॉबी त्यागी, प्रशांत त्यागी, हिमांशु त्यागी समेत सैंकड़ों की संख्या में आस-पास के जिलों से आए सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed