फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram's wedding procession was taken out

Meerut News: श्रीराम बरात की शोभायात्रा निकाली

Sun, 21 Sep 2025 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's wedding procession was taken out
रामबारात में झांकी। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मंचन के तहत रविवार को श्रीराम बरात की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आकर्षक झांकियों व बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। राम बरात का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेपी ग्रुप मेरठ के डायरेक्टर विशाल अग्रवाल, भाजपा नेता आलोक सिसोदिया ने संयुक्त रूप से श्रीराम और लक्ष्मण बने कलाकार को तिलक लगाकर किया। श्रीराम की शोभायात्रा में राम लक्ष्मण भरत ,राजा दशरथ, गणेश, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, भारत माता, नाग-नागिन, अघोरी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह आदि की झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा श्री बूढ़ा शिव मंदिर से आरंभ होकर बैंडबाजों के साथ कस्बे के मैन बाजार, मोहल्ला जाटान, मवाना मार्ग, अंबेडकर मार्ग, मोहल्ला सेनियान, मोहल्ला पढ़ाव पट्टी, मोहल्ला कपाड़ियान, होली चौक मंदवाड़ी रोड होते हुए बूढ़ा शिव मंदिर के परिसर में समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रधान शरद चौधरी, उपप्रधान धीरज चौधरी, वरुण भारद्वाज, मनोज जाटव, सचिन चौधरी, योगेश धीमान, हरिओम बिशनोई, भोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, अजय शर्मा, अशवनी विशनोई, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, छात्र नेता अशवनी चौधरी, नरेंद्र खटीक, रमेश धीमान, अरुण बिश्नोई, अमित चौधरी, कंवरपाल, चौधरी जितेंद्र, चीकू चौधरी आदी शामिल रहे।
विज्ञापन



श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली

बहसूमा। कस्बे में रविवार को श्रीराम की बरात बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। बरात कस्बा स्थित बाहरले मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, चौकटा, मोहल्ला जुमेरात, रानी की हवेली, मोहल्ला काकड़ वाला मोहल्ला से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। बरात का मुख्य आकर्षण श्रीराम लक्ष्मण की झांकी रही। शोभायात्रा का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। थाना प्रभारी कृष राजपूत पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाले हुए थे। इस मौके पर शुभम लांबा, अमित गोयल, वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर, चेयरमैन सचिन सुकड़ी, बिंदर, पवन बैरागी, प्रेमचंद धीमान, शिवम महेश्वरी, बिधी गुर्जर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed