फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram reached Janakpuri with the wedding procession, Janak gave away Sita in marriage.

Meerut News: बरात लेकर जनकपुरी पहुंचे श्रीराम, जनक ने किया सीता का कन्यादान

Thu, 25 Sep 2025 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:29 PM IST
सार

हस्तिनापुर में श्रीराम लीला के दौरान भगवान श्रीराम की भव्य बरात झांकी धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न झांकियों और पुष्प वर्षा के बीच सीता कन्यादान व विवाह की रस्मों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

विज्ञापन
Shri Ram reached Janakpuri with the wedding procession, Janak gave away Sita in marriage.
रामस्वरूप में सजे कलाकार स्रोत संवाद

विस्तार

हस्तिनापुर। कस्बे में चल रही श्रीराम लीला मंचन के चौथे दिन ऐतिहासिक नगरी में भगवान श्रीराम की बरात की भव्य झांकी बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। कस्बे में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरण किया। सीता कन्यादान का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई भगवान श्री राम बरात की झांकी का उद्घाटन जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के रोहित बंसल ने किया। जिसके बाद श्रीराम बरात कस्बे के मुख्य बाजार सिविल लाइन से शुरू हुई, जो मुख्य बाजार, जे ब्लॉक, उधम सिंह चौक आदि का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। भगवान राम की बरात में लक्ष्मण शत्रुघ्न और भरत भी दूल्हे बने जो भगवान के पीछे अपनी घोड़ा बग्गी पर चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही भगवान शिव, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, वह माता के स्वरूपों की विभिन्न झांकियां बनाई गई थी। कस्बे के लोगों ने भगवान श्रीराम की झांकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उनके श्री चरणों में प्रसाद ग्रहण कर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। भगवान श्रीराम बरात की झांकी रामलीला मैदान में पहुंची जहां पर खूब आतिशबाजी भी हुई। धार्मिक विद्वानों ने महाराज जनक की पुत्रियों के साथ श्रीराम व उनके तीनों अनुजों के विवाह की रस्म को विधिविधान से संपन्न कराया। कन्यादान की रस्म पूरी की गई। कस्बे के लोगों ने राजा जनक के साथ-साथ सीता का कन्यादान किया। भगवान स्वरूप राम को प्रणाम कर मन्नत मांगी। मंचन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। सीता की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed