{"_id":"5bbe6883867a5528541690c0","slug":"shri-ram-ne-toda-dhanush-parsuram-ko-aaya-krodh-gunj-uthe-jaikare","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध, गूंज उठे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध, गूंज उठे जयकारे
amarujala
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहीं श्रीरामलीलाओं में दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी है। जय श्रीराम केजयकारों से शहर गूंज रहा है। जिमखाना और बाबा मनोहरनाथ मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में बुधवार को श्रीराम ने जैसे ही धनुष तोड़ा तो सभी दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए मंत्रमुग्ध हो गए।
बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण -परशुराम संवाद की लीला का मंचन देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। उमा निर्माण महाराज ने सभी समिति के सदस्यों का तिलक करके आशीर्वाद दिया। इस दौरान रामलीला समिति से विवेक वाजपेई, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, ओम कुमार त्यागी, गौरव गजनी, शुभम त्यागी, रजत गुप्ता, सौरव पंडित, मुक्ता चौधरी, आलोक रस्तोगी ,पंकज गुप्ता, गौरव वाल्मीकि, जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, राकेश, संजय गोयल, संजीव ठाकुर आदि मुख्य रहे।
-----------------------------------
धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर द्वारा जिमखाना मैदान में धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंचन में दर्शाया कि अहिल्या उद्धार के बाद भगवान राम-लक्ष्मण, विश्वामित्र जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर में भाग लेकर धनुष को तोड़ते हैं। इससे परशुराम क्र्राधित हो जाते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष पियूष शास्त्री, राकेश गर्ग, मनोज माहेश्वरी, महेश बाली, द्वारकानाथ चौबे, जितेंद्र मणि, संजीव गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुशील गर्ग, मनोज अग्रवाल, पवन मित्तल, सुनील सुदामा, अंकित गुप्ता, किशन शर्मा, अपार मेहरा, आदित्य शारदा, सर्वेश रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, राम कुमार, प्रद्युमन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
आज निकाली जाएगी श्रीराम बारात
- गुरुवार को आज सनातन धर्म मंदिर बुढाना गेट से एतिहासिक श्रीराम बारात निकाली जाएगी। जिसमें 50 से अधिक झांकियां होंगी। शहर श्रीरामलीला कमेटी ने बारात निकालने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
-----------------------------------------------
नई तकनीक से और भी जीवंत हुई रामलीला
मेरठ। भैसाली मैदान अयोध्यापुरी में बुधवार को श्रीरामलीला के दौरान श्रीराम कला केन्द्र दिल्ली केकलाकारों ने देवासुर संग्राम, राम जन्म, हनुमान बाल लीला, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीलाओं का मंचन करकेदर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में लगातार भीड़ बढ़ रही है। रामलीला में मंच पर नवीन आधुनिक तकनीक का प्रयोग करकेएलईडी के माध्यम से बैक ग्राउंड मंचन के दृश्यों के अनुरूप दिखाए गए। इसके कारण रामलीला का मंचन और भी ज्यादा जीवंत हो गया। लीला का उद्घाटन मुकेश कुमार ने किया। दीपक कुमार गर्ग,राकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार गर्ग, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, अनिल जैन, विवेक जैन, दीपक एजन, राजीव मित्तल, अतिम सिंहल, अजय जैन, हर्षित गुप्ता आदि मुख्य रहे।
रामलीला का शुभारंभ
मेरठ । कुमाऊ परिषद् द्वारा बुधवार को लालकुर्ती स्काउट भवन परिसर में आयोजित लीला का शुभारंभ गणेश पूजा से किया गया। कलाकारों ने नारद मोह, रावण तपस्या और श्रीराम के जन्म की लीला प्रस्तुत करे दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर पूरन सिंह, देवीदत्त, जगत सिंह, हरिओम जोशी आदि मुख्य रहे।