फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Murari Lal Maheshwari Mandal Level Competition 26 in Meerut

श्री मुरारी लाल माहेश्वरी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 26 को मेरठ में

Fri, 23 Aug 2019 02:16 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 23 Aug 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shri Murari Lal Maheshwari Mandal Level Competition 26 in Meerut
अमर उजाला राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता दूसरे चरण में आ गई है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 अगस्त को मेरठ में माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में होगा। इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विद्यार्थी शामिल होंगे।  
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सामाजिक विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया जा रहा है। श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रथम चरण में प्रतियोगिता जिलास्तर पर हो चुकी है। दूसरे चरण में मंडल स्तर पर आयोजन होगा। मंडल स्तर की प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देशहित में जरूरी है, रखा गया है। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी को पक्ष और विपक्ष में छह मिनट बोलने का समय दिया जाएगा। मेरठ मंडल की यह प्रतियोगिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed