फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ganesh went on city tour, devotees danced to the hymns

नगर भ्रमण पर निकले श्रीगणेश, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 02 Sep 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh went on city tour, devotees danced to the hymns
मेरठ..कंवलजीत..वेस्टर्न रोड सदर मेरठ से निकली गणपति जी की विसर्जन यात्रा......संवाद
- मंदिरों में हुआ आरती के साथ हुआ पूजन, महिलाओं ने किया कीर्तन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत गेट स्थित शिव चौक मंदिर से श्रीगणेश की मूर्ति स्थापना से पूर्व गजानन को नगर भ्रमण कराया गया। पूजन पंडित मोंटू ने किया। मुख्य यजमान सुरेश कुमार अरोड़ा रहे। भ्रमण यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालु भजनों पर झूमे। उन्होंने अबीर गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। लड्डू गोपाल, खाटू श्याम बाबा और गणेश जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
यात्रा में दो बैंड शामिल रहे। यात्रा में शहनाई की धुन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, दिल्ली रोड सहित अन्य स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को लड्डू, फल, सौंफ मिश्री आदि का प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र से मुख्य मार्ग से होकर यात्रा मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
विज्ञापन

शिवम अरोड़ा ने बताया कि छह दिवसीय गणेश पूजन के बाद भगवान गणेश को परिक्रमा कराकर मंदिर में ही स्थापित कर लिया गया है। अब प्रतिवर्ष इसी तरह पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार, सतीश, बबलू, सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रताल में किया मूर्ति विसर्जन
मेरठ। सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणेश चतुर्थी से सोमवार तक सुबह और शाम विधिविधान से पूजन किया गया। विसर्जन यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई। ढोल की थाप पर लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया। पूजन पंडित उमा शंकर त्रिपाठी ने किया। महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने मंत्रोच्चारण और आरती की। विसर्जन शुक्रताल में किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र, मानक, सचिन, कपिल, भव्य आदि रहे। थाना सदर बाजार के पास सुबह और शाम गणेश पूजन हुआ। इस अवसर पर श्याम चड्ढा, पन्ना लाल, नीरज राठौर, राजकुमार, संदीप, सचिन रहे।

गणेश मंदिरो में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
मेरठ। आदर्शनगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर कल्याणी में श्री गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। पूजा अर्चना पंडित गणेश ठाकुर ने की। शाम को कीर्तन के बाद महाआरती हुई। पंडित गणेश ठाकुर ने बताया कि छह सितंबर को मंदिर से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उधर, बैंक स्ट्रीट कॉलोनी आबूलेन वैभव चड्ढा और राहुल ने पूजन किया। गणपति बप्पा मोरिया के स्वर हर गूंज रहे थे। महिलाओं ने कीर्तन किया और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर मोतीचूर के लड्डू और फल का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर चंदन, रोहित राजपूत, ओम राठौर, वैभव चड्डा, राहुल और मन्नू रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed