फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shravan Upakarma Festival begins with Vedic Yagna

Meerut News: वैदिक यज्ञ के साथ श्रावणी उपाकर्म महोत्सव शुरू

Fri, 31 Jul 2026 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Shravan Upakarma Festival begins with Vedic Yagna
- आर्य स्त्री समाज साकेत की ओर से शुरू हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य स्त्री समाज साकेत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 31 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, यज्ञ, भजन एवं प्रवचनों के माध्यम से वेदों के ज्ञान और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।
प्रथम दिन सुमन देवी एवं अशोक कुमार, रजनी एवं विमल कुमार, रामेश्वरी देवी, विजेंद्र सिंह, शीला देवी एवं मुरारी लाल यजमान रहे। सामवेद के मंत्रों से विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। कानपुर से आईं आचार्या श्रुति कीर्ति वेदरत्न ने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए कहा कि परमात्मा के ज्ञानरूपी वेद ही अज्ञान रूपी अंधकार का नाश करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईश्वर सच्चिदानंद स्वरूप, निराकार, सर्वशक्तिमान, न्यायकारी, दयालु, अजन्मा, अनंत और सर्वव्यापक है। मनुष्य को सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अच्छी बातें सुननी, शुभ कार्य देखने, विवेक और ज्ञान से अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भजनोपदेशिका अलका आर्य ने ईश्वर स्तुति के भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने समाज में फैल रही कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज कोई संप्रदाय नहीं बल्कि वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार का मिशन है। यह मानवता को सत्य और धर्म का मार्ग दिखाता है। संचालन रेणुका आर्या ने किया। इस अवसर पर स्वामी अमितेशानंद, श्रीमती प्रमोद रस्तोगी, सविता, किशन लाल कुशवाह, बलराम, नरेंद्र पाल सिंह, यशपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed