फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Showed talent in sports competition, got honor

Meerut News: खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

Sat, 29 Nov 2025 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Showed talent in sports competition, got honor
मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
विज्ञापन

विज्ञापन समाचार
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी थीम खेल भी कौशल भी रही। इसमें कई खेल स्पर्धा आयोजित हुुईं। जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व कार्यकारी निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण डॉ. प्रेमचंद कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथियों में विंग कमांडर विकास श्रोत्रिया, व्हीलचेयर बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वरुण अहलावत, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास कोरावी सत्यनारायण और न्यूटेमा अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुमित उपाध्याय शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के शानदार स्केटिंग स्वागत और पौध रोपण से हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रचना शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न सदनों की मार्च पास्ट ने अनुशासन का बेहतरीन नजारा पेश किया। खेल कप्तान ने मशाल जलाई और सभी छात्राओं ने निष्पक्ष खेल व टीम भावना की शपथ ली। स्पैल एंड स्प्रिंट रेस, ऑक्टोपस रेस, स्किपिंग रेस, रिले रेस, स्लो साइकिलिंग, हर्डल रेस, हुला हूप एडवेंचर, बैलेनियम बैलेंसिंग, शटल रन, लेमन-स्पून रेस और टग ऑफ वार दौड़ हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्राओं ने भी लेमन-स्पून रेस में प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्टजनों ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र दिए। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद कश्यप ने कहा खेल सिर्फ जीत-हार नहीं सिखाते, बल्कि धैर्य, संतुलन और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने छात्राओं को जंक फूड और मोबाइल की लत से दूर रहने की सलाह दी। उप प्रधानाचार्या बेला चड्ढा ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम राष्ट्रीय गान से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed