मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल ने जेपी अकादमी मेरठ में आयोजित संसद खेल महोत्सव की वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित कराया। चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने कोच अनुपम और पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण की सराहना की। प्राचार्य पूर्णेंदु झा और उप प्राचार्या उषा शर्मा ने विजेता टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। टीम सदस्यों में अर्पित चौधरी, लवित्र चौधरी, गोविंद धामा, सूर्या, सत्यम, दीपांशु, राजा चौधरी, हृदयांश, आयुष, जसप्रीत, नैतिक, तेजस ने शिरकत की। प्रतियोगिता अंडर 18 बॉयज श्रेणी में आयोजित की गई। फिजिकल एजुकेशन विभाग के शिक्षक विशाल, आलम, शुभम, शिखा और कोऑर्डिनेटर उपासना, अतुल, प्राची, अलकनंदा पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उपस्थित रहे।