फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Showcased the vibrancy of Hindi literature in Chicago

Meerut News: शिकागो में बिखेरा हिंदी साहित्य का रंग

Tue, 21 Jul 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Showcased the vibrancy of Hindi literature in Chicago
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शिकागो में गूंजी मेरठ की कविताएं। स्रोत स्वयं
हास्य कवि सम्मेलन में मेरठ की डॉ.पूनम शर्मा ने किया काव्य पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अमेरिका के शिकागो स्थित डाउनर्स ग्रोव में एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर शिकागो द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में मेरठ की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. पूनम शर्मा ने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति से प्रवासी भारतीयों और हिन्दी प्रेमियों का मन मोह लिया।
कवयित्री डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि उन्हें इस प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने आयोजन के लिए सुभाष पांडेय, उमा अग्रवाल एवं समस्त आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

डॉ. पूनम शर्मा ने अपनी चर्चित रचना राम शिला पूजन का काव्य पाठ किया। उन्होंने कहा कि जिस रचना का पाठ उन्हें अयोध्या की पावन भूमि पर करने का सौभाग्य मिला था। उसी रचना को सात समंदर पार शिकागो में सुनाने का अवसर मिलना उनके लिए प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा और जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में अभिनव शुक्ल, तेज पारीक, अर्चना पांडा और अनूप भार्गव सहित सभी कवियों ने अपनी विशिष्ट शैली और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed