फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   show murder into accident the deadboyd fall down in the rajbaha, tamancha

युवक की हत्या को हादसा दिखाने को रजबहे में फैंक दिया शव, तमंचा

Wed, 15 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
show murder into accident the deadboyd fall down in the rajbaha, tamancha
सरधना। मलक निवासी 19 वर्षीय दीपक मर्डर का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। दीपक 3 जुलाई को लापता हुआ था और पांच जुलाई को दबथुवा के निकट राजवाहा में शव मिला था। मृतक के सिर में चोट के भी निशान थे। मृतक के परिजनों के द्वारा गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में दीपक द्वारा गांव के ही मिंटू उर्फ महेश को धमकी दिये जाने को लेकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा कर तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक तमंचा व डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने मर्डर का खुलासा मंगलवार को किया। उन्होंने बताया कि दीपक की हत्या मिंटू उर्फ महेश को फोन कहासुनी को लेकर की गई थी। जिसमें दीपक ने फोन कॉल को लेकर मिंटू उर्फ महेश को बुरा भला कहा था, जिसको लेकर दीपक की हत्या की गई। एसएसपी के आदेश पर सीओ सरधना के निर्देशन में जांच की गई। जांच में पता चला कि दीपक फोन करके उसे बुलाया उसके सिर पर डंडा व तमंचे की बट मारी गई, जब वह अधमरा हो गया तो उसे मरा समझ कर उसे रजवाहा में डाल दिया। जिससे यह मर्डर नहीं हादसा लगे। हत्या में मिंटू उर्फ महेश पुत्र गंगादास, सनी उर्फ छोटे पुत्र अनिल, फैसल पुत्र इस्लाम निवासी मिलक दोषी पाये गये। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक डंडा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता हरपाल पुत्र कमल सिंह के द्वारा 4 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक के पिता ने गांव के ही मणिकांत पुत्र राज, सोनू पुत्र शेरसिंह, उणसिंह उर्फ लहरी पुत्र अनिल, गौरव पुत्र अजय सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed