फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shovel attacked on protest against molesting wife

पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध पर फावड़े से हमला

Sat, 10 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shovel attacked on protest against molesting wife
- पंचायत में माफी मांगने के बाद भी बंद नहीं हुई हरकत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध पर आरोपी ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर फरार हो गया। महिला व उसके पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला टीपीनगर क्षेत्र का है, जहां काफी समय से एक युवक पड़ोस में रहने वाली महिला को परेशान करता आ रहा था। कुछ समय पहले महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले को लेकर पंचायत हुई। इसमें आरोपी ने गलती स्वीकार की और दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया। आरोपी कुछ दिन चुप रहा, लेकिन अब फिर से छींटाकशी शुरू कर दी। शुक्रवार को पति ने युवक को रोककर बात करने की कोशिश की तो वह आग बबूला हो गया। तब तो वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा साथियों को लेकर वह महिला के घर पहुंचा और हमला कर दिया। आरोपी ने फावड़े से महिला के पति पर वार किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस हमले में उसके पैर में चोट आ गई। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed