{"_id":"5bc5fd66bdec2269685afabc","slug":"shoted-of-young-man-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 16 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में बिजरौल-बामनौली गांव के बीच सोमवार की रात्रि में बड़ौत से बाइक पर अपने गांव बामनौली जाते समय बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और उससे नगदी लूटकर ले गए। घायल अवस्था में उसे मेरठ रेफर किया। युवक अभी भी बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन
घायल संदीप पुत्र महक सिंह बड़ौत के बामनौली गांव का रहने वाला है। वह सोमवार को किसी काम के लिए बड़ौत आया था, जब वह रात्रि में अपने गांव बामनौली जा रहा था तो बिजरौल और बामनौली के बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जब वह नहीं रुका तो उस पर गोली चला दी और गोली उसके सीने पर लगी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश उससे नगदी लूटकर भाग गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में पहुंचाया, वहां से परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ ले गए, वहां से ऑरेशन के बाद उसकी गोली निकाली गई, अभी भी वह बेहोश है, होश आने पर ही घटनाक्रम का पता लग सकेगा। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। दूसरी ओर बड़ौली गांव में बाइक से खेत में जा रहे सुमित पुत्र राजेश निवासी बड़ौली संदिग्ध रूप में घायल हो गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/