{"_id":"574f3b544f1c1baa4810977b","slug":"shorya-aur-desh-bhakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य और देशभक्ति के 50 सालया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य और देशभक्ति के 50 सालया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
भगत लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में परेड करते जनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगत लाइन स्थित जाट बटालियन का कैंपस बुधवार को देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा। वंदे मातरम् और भारत माता के उद्घोष के साथ जवानों का सिर गर्व से उठ गया। उन्होंने देश की रक्षा का प्रण दोहराया और एकजुटता की शपथ ली। 17वीं जाट बटालियन के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने पर जवानों ने खुशी मनाई। पूर्व अधिकारियों और सैनिकों ने इतिहास के पन्ने पलटे तो जवानों का सीना फक्र से चौड़ा हो गया। कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यातिथि इंडियन आर्मी एकेडमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी रहे। उन्होंने बटालियन ने 50 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी। बताया कि बटालियन का गठन जबलपुर में एक जून 1966 को हुआ था। तभी से जांबाज वीरों ने हर मोर्चे पर वीरता और शौर्य का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि बटालियन के जवानों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 125 वीरता व अन्य सेवा पुरस्कारों से सम्मानित इस बटालियन ने सन 1971 की लड़ाई में देश के पश्चिमी छोर पर दुश्मनों को धूल चटाई थी। 1999 में कारगिल में ऑपरेशन विजय के दौरान भी बटालियन के जवानों ने अपने गौरवशाली इतिहास को दोराहा। कारगिल की लड़ाई में मस्कोह वैली मेंस्थित प्वाइंट 4875 के पिंपल को फतह करने की जिम्मेदारी मिली थी। बटालियन ने ऑपरेशन के दौरान पिंपल एक व दो और व्हेलबैक पर कब्जा किया और दुश्मनों को वहां मार गिराया।
सैन्य सम्मेलन में जुटे पूर्व सैनिक
सैन्य सम्मेलन में वर्तमान और पूर्व सैनिक जुटे। कर्नल एमपी सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि सैनिक का धर्म और कर्म सिर्फ देश की सेवा करना होता है। वीर जवानों को देश के लिए हर मोर्च पर खड़े रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके अलावा अन्य पूर्व सैनिकों ने भी जवानों को संबोधित कर उन्हें अपने दौर की यादों को ताजा किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने वार मेमोरियल पर पुष्प अर्पित कर जवानों को याद किया।
विज्ञापन
रिलीज किया फर्स्ट डे कवर
मुख्य अतिथि ने बटालियन के 50 वर्ष पूरे होने पर फर्स्ट डे कवर रिलीज किया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने भी बटालियन न्यूज लेटर भी रिलीज किए।
47 वीर नारियों का सम्मान
बटालियन की स्वर्ण जयंती के दौरान पाइन इंस्टीट्यूट में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि की पत्नी नीना सैनी ने 47 वीर नारियों को सम्मानित किया।
खेल में भी बटालियन आगे
बटालियन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाक्सिंग, कबड्डी, क्रास कंट्री समेत अन्य खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। बटालियन ने कई पद खेल में जीते हैं।
जवानों ने ली सेल्फी
कार्यक्रम के दौरान सैन्य अधिकारी और जवान अपने साथियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। वर्तमान अधिकारियों ने पूर्व अधिकारियों के साथ सेल्फी ली।