UP: मेरठ में अब नहीं चलेगी देर रात की दुकानदारी! पुलिस बोली-11 बजे के बाद सन्नाटा होना चाहिए, चाय वालों को छूट
मेरठ में अब रात 11 बजे के बाद दुकानें खोलना मना होगा। SSP डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने यह फैसला लिया है, ताकि देर रात घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अब यदि आप रात 11 बजे के बाद फास्ट फूड या पान की दुकान खोजने निकलें तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। गुरुवार से मेरठ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शहर की सभी दुकानों को रात 11 बजे के बाद बंद कराने का आदेश लागू कर दिया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस टीमों ने शहर के मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और चौराहों पर घूमकर उन दुकानों को बंद कराया जो देर रात तक खुली थीं।
यह भी पढ़ें: Meerut: सीने में दर्द होने पर खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे युवा पार्षद, 10 मिनट बाद ही मौत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक खुली दुकानें अक्सर असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का अड्डा बन जाती हैं। युवकों की भीड़, बाइकर्स की टोली और अवांछित गतिविधियां शहर में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन रही थीं।
अब सिर्फ रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर स्थित चाय व भोजन की दुकानें ही देर रात तक खुली रह सकेंगी। बाकी सभी दुकानें रात 11 बजे तक बंद करनी होंगी।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस नए कदम को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।