फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Due to chest pain, councilor Gagandeep Gautam reached the hospital on his own scooter, died

Meerut: सीने में दर्द होने पर खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे युवा पार्षद, 10 मिनट बाद ही मौत

Thu, 19 Jun 2025 08:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

गगनदीप गौतम भाजपा प्रत्याशी मीनल गौतम को हराकर पार्षद बने थे। उसके बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी मौत पर पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं भाजपा नेताओं ने शोक जताया।

विज्ञापन
Meerut: Due to chest pain, councilor Gagandeep Gautam reached the hospital on his own scooter, died
पार्षद गगनदीप गौतम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वार्ड-67 कैलाशपुरी शास्त्रीनगर के पार्षद गगनदीप गौतम (42) की बृहस्पतिवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द होने पर पार्षद स्कूटी चलाकर खुद अस्पताल पहुंचे। ईसीजी कराने पर हार्ट में समस्या की जानकारी लगने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती हुए। जहां इलाज शुरू होने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। पार्षद की मौत की खबर से भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

 

गगनदीप गौतम निर्दलीय चुनाव लड़े थे और भाजपा प्रत्याशी मीनल गौतम को हराकर पार्षद बने थे। उसके बाद गगनदीप भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी पांच साल की बेटी युविका और तीन साल का बेटा धनुष है। बताया गया है कि तीन दिन पहले पार्षद के सीने में हल्का दर्द हुआ था, जिसकी दवाई मेडिकल स्टोर से ले ली। बीपी बढ़ने की शिकायत थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सीने में दर्द बढ़ा तो उन्होंने अपने दोस्तों को बुलाया। गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में स्कूटी खुद चलाकर चेकअप कराने पहुंचे थे। अस्पताल में ब्लड प्रेशर की जांच कराई, जोकि 200 से ऊपर था। ईसीजी (इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफी) में हार्ट की मेजर समस्या डाक्टर ने बताई और तुरंत ऑपरेशन के लिए बोल दिया।
 
विज्ञापन

उसके बाद गगनदीप को उसके साथी दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कराने के लिए लेकर गए। चेकअप कराने के बाद इलाज शुरू हुआ, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पार्षद की हार्टअटैक से मौत होने की खबर शहर में तेजी से वायरल हुई। 
 

सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया व कैंट विधायक सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर करीब 1:30 बजे सूरजकुंड श्मशानघाट में पार्षद का अंतिम संस्कार किया गया। पार्षद की मौत से भाजपा कार्यकर्ता और पार्षदों को सदमा लगा है। पत्नी रीनू और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए शाम तक उनके घर लोगों का तांता लगा रहा।
 

नगर निगम में शोकसभा
पार्षद की मौत की जानकारी लगने ही नगर आयुक्त और निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी कैलाशपुरी में पार्षद के घर पहुंच गए। अंतिम संस्कार के बाद नगर निगम परिसर में अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण पीके कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारियों ने शोक सभा की है। पार्षद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण करके भगवान से प्रार्थना की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed