{"_id":"5ed9101b38f97a4601572e50","slug":"shopkeepers-fight-over-selling-goods-to-the-customers-in-bijnor-fierce-fighting-on-both-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: ग्राहक को सामान बेचने को दुकानदारों में चले लाठी- डंडे, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: ग्राहक को सामान बेचने को दुकानदारों में चले लाठी- डंडे, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट
Thu, 04 Jun 2020 08:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
bijnor news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार को ग्राहकों को सामान बेचने को लेकर व्यापारियों के दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।
लॉकडाउन में बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं। जो ग्राहक आ रहे हैं उन्हें रिझाने के लिए दुकानदार पूरी कोशिश कर रहे हैं। तीन मूर्ति चौक पर जूतों की कई दुकान हैं। वहां काजीपाड़ा निवासी आफताब व जाटान निवासी हसीब की भी दुकान है।
बुधवार को आफताब व हसीब के बीच ग्राहक को सामान बेचने को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों में सरिये व लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस बीच दुकानों के अंदर मौजूद ग्राहक भी दुकान में फंस गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुभाष तोमर का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष जा चुके थे। मामले में कार्रवाई की जाएगी।