{"_id":"6095a70e8ebc3ea2c45d3a02","slug":"shopkeepers-are-blowing-off-lockdown-mawana-news-mrt537455616","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां
विज्ञापन
दुकानदार उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां
मवाना/हस्तिनापुर। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है, लेकिन व्यापारी नियम विरुद्ध दुकान खोल रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस सड़क पर उतरी तथा निर्धारित समय के बाद खुल रही दुकानों के दुकानदारों को फटकार लगाई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि नौ व्यापारियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है। वहीं जिलाधिकारी के. बालाजी ने लोगों की सुविधा के लिए दूध, सब्जी, फल व किराना की दुकान को खोलने के लिए समय निर्धारित किया हुआ है। लेकिन व्यापारी जिलाधिकारी के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए शटर डालकर बेखौफ दुकानदारी कर रहे हैं।
शुक्रवार को थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर, नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह के साथ सड़क पर उतरे। दोनों ने पाया कि नगर में कपडे़, जनरल स्टोर, ब्रेकरी, कॉस्मेटिक, जूते, जनरल स्टोर, चुड़ी आदि की दुकानें खुली हुई थी। पुलिस कर्मियों ने ऐसे दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। कुछ दुकानदारों ने बाहर से शटर डाल रखे थे तथा ग्राहकों को अंदर कर दुकानदारी कर रहे थे। ऐसे दुकानदारों की भी पुलिस वालों ने जमकर खबर ली। निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को भी बंद कराया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले नौ दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, हस्तिनापुर में भी दुकानदार लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे ही एक दुकानदार पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर दिया। कस्बे के कुछ दुकानदार शासन प्रशासन के सभी नियमों को ताक पर रखकर दुकान खोल रहें हैं। जिनकी शिकायत लोग थाना पुलिस से कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाने के समीप किराना की दुकान पर देखने को मिला जो थाने के गेट पर ही धड़ल्ले से दुकान खोल रहा था। पुलिस ने उक्त आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोरोना महामारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के अमन चिटकारा उर्फ शुभम पुत्र राकेश के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलकर भीड़ एकत्रित करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।