{"_id":"694ad38ae127ec2a3807bcc8","slug":"shopkeeper-beaten-for-not-giving-goods-on-credit-meerut-news-c-73-1-mct1008-105841-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार समान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार समान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में मारपीट में घायल दुकानदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में सामान उधार देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने दुकानदार अभिषेक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
निखिल पुत्र योगेंद्र ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात उसका भाई अभिषेक अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इसी बीच आरोपी दुकान पर उधार सामान लेने के लिए आया। बताया कि आरोपी पर पहले से 1100 रुपये उधार थे। उसके भाई ने पिछला भुगतान होने पर ही उधार देने की बात कही। आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अपने साथियों को भी कॉल कर मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने उसके भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करते हुए जमकर पीटा। वह परिजनों के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंंचा। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।