फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooters from six districts will participate in the shooting competition.

Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगे छह जिलों के खिलाड़ी

Fri, 28 Aug 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Shooters from six districts will participate in the shooting competition.
एक और दो सिंतबर को पिलोना स्थित शूटिंग रेंज में होगी माध्यमिक स्कूलों की शूटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एक और दो सितंबर को होने वाली माध्यमिक शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। पिलोना शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी सितंबर के आखिर में मेरठ में ही की जाएगी।
प्रतियोगिता में हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी यहां मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है। शूटिंग रेंज का भी चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

अंडर 14 से लेकर सीनियर वर्ग तक में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियागिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शूटरों का चयन आगामी राज्य प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही टीम का चयन होगा। इसके अलावा माध्यमिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी सितंबर में प्रभावित है। माह के आखिर में मेरठ में ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भी सभी भार वर्ग में 300 से अधिक बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी सुषमा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। तकनीकी टीम का भी चयन किया जा चुका है। दोनों प्रतियोगिता के लिए राज्य प्रतियोगिता को भी टीम यहीं से चयनित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed