फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooters aiming at old targets in new range

नई रेंज में पुराने टारगेट पर निशाना साध रहे शूटर

Mon, 01 Sep 2025 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Shooters aiming at old targets in new range
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश में शूटिंग रेंज बिल्डिंग....संवाद
- शूटिंग रेंज बने दो साल होने को हैं, अभी तक नहीं मिल सके टारगेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शूटर पदक ला रहे हैं तो दूसरी ओर मेरठ में सरकारी शूटिंग रेंज को बने दो वर्ष होने को हैं, लेकिन अभी तक रेंज में शूटरों के लिए टारगेट उपलब्ध नहीं हो सके हैं। शूटर पुराने टारगेट पर ही अभ्यास कर रहे हैं। वह केवल 10 मीटर रेंज में ही अभ्यास कर पा रहे हैं जबकि 25 मीटर और 50 मीटर रेंज पर तो अभ्यास ही नहीं हो रहा है। टारगेट के लिए अभी हाल ही में तीसरी बार शासन को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अभी तक धनराशि जारी नहीं हो सकी है।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग 8 करोड़ रुपये से रेंज तैयार हुई थी। खेल विभाग को हैंडओवर हुए लगभग सालभर होने जा रहा है, लेकिन रेंज में अभी तक टारगेट नहीं हैं। इस रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल के चार हॉल हैं और इसके साथ अन्य सुविधाएं भी हैं। 25 मीटर और 50 मीटर के शूटिंग रेंज भी है, लेकिन बिना टारगेट के अभी तक यहां बच्चे सही प्रकार से प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे हैं। यहां बच्चे पुराने टारगेट से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। मात्र 10 मीटर की ही तैयारी कराई जा रही है इसके अलावा कोई अन्य दूरी के टारगेट यहां उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

रेंज के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। बची शेष धनराशि शासन को वापस चली गई थी। टारगेट के लिए 27 लाख रुपये के प्रस्ताव बनाए गए थे। इसके बाद अधिकारियों की ओर से फिर से नया प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक टारगेट के लिए बजट उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग कोच अप्सरा चौधरी ने बताया कि यहां 50 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इनको टारगेट न मिलने के कारण पुराने टारगेट से ही अभ्यास कराया जा रहा है। अगर नए टारगेट उपलब्ध हो जाएं तो बच्चे सही प्रकार से प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे।

शासन को फिर भेजा गया प्रस्ताव
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पहले भी टारगेट के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे जा चुके हैं। एक बार फिर उनकी ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही टारगेट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed