{"_id":"60808c488ebc3e8d2b2dd7b6","slug":"shoot-yourself-to-trap-opponents-sardana-news-mrt535490184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास के पास मंगलवार को दो युवकों को गोली मारने की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रही है। दुश्मनी के चलते दोनों युवकों ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिलवाया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
मोदीनगर के सिकरी कलां निवासी आकाश उर्फ बिट्टू अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए दोस्त कन्हैया के साथ मंगलवार को मेरठ आया था। दिन में वह गांव पांचली खुर्द में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को लौटते समय दो कारों में सवार युवकों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई थी। घटना में दोनों गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की घटना प्रथम दृष्टाया संदिग्ध लगी। बुधवार शाम तक पुलिस घटना की जांच में लगी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में मालूम पड़ा है कि घटना को अंजाम स्वयं पीड़ित पक्ष ने दिया है। आकाश पक्ष के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, दो अन्य युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। जानी थाना पुलिस की एक टीम मोदीनगर घटना की जांच के लिए गई है।
विज्ञापन
जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार घटना फर्जी मालूम पड़ती है। घटना दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अंजाम दी गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।