{"_id":"5e0128068ebc3e88062d9809","slug":"shock-giving-electricity-even-in-cold-meerut-news-mrt460252084","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठंडी हुई शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठंडी हुई शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में भी बिजली दे रही झटके
मेरठ। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल हो रही है। सभी बिजलीघर क्षेत्रों में दो से तीन घंटे की कटौती कराई जा रही है। सुबह और शाम के कट से ज्यादा परेशानी हो रही है।
ठंड बढ़ते ही बिजली की भी मांग में इजाफा हो गया है। लेकिन सिस्टम से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ट्रांसमिशन से भरपूर बिजली मिलने के बावजूद वितरण स्तर से लगातार कटौती कराई जा रही है। सोमवार को भी नौचंदी, विकासपुरी, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, टाउन हाल, लेडीज पार्क, शारदा रोड, कंकरखेड़ा, गंगानगर, अमन विहार, पल्हैड़ा, पुराना आरटीओ, रामलीला ग्राउंड, टीपीनगर, माधवपुरम बिजलीघर आदि क्षेत्र में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली। उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह और शाम को बिजली कटौती होने से पीने का पानी भी चला जाता है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि कटौती नहीं कराई जा रही है। जब फाल्ट होता है, तभी बिजली आपूर्ति बाधित होती है।