चश्मदीद बोला- आदित्य बने शोएब कुरैशी ने कब्रिस्तान में दफना दी सुमनलता की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में आदित्य बनकर शोएब कुरैशी ने रोडवेज के संविदा कर्मचारी पवन कुमार के परिवार को बर्बाद ही नहीं किया, बल्कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने के प्रयासों में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। चश्मदीद संदीप गुर्जर ने पुलिस के सामने दावा करने के साथ अंदेशा जताया है कि शोएब ने सुमनलता की लाश कब्रिस्तान में दफन कर दी होगी। क्योंकि शोएब ने गाड़ी से सुमनलता की लाश कब्रिस्तान के पास ही उतारी थी। दो युवक वहां पहले से मौजूद थे। जो कार से नहीं, बल्कि बाइक से आए थे। एक बाइक पर तीन युवकों को सुमनलता की लाश दूसरी जगह ले जाना संभव नहीं है।
मां-बेटी की हत्या शोएब कुरैशी ने शातिर अंदाज में की
पुलिस के अनुसार मां-बेटी की हत्या शोएब कुरैशी ने शातिर अंदाज में की। घटनाक्रम जिसने सुना वही दंग रह गया। नेहा की हत्या बीते बृहस्पतिवार को हुई और अगले दिन उसकी बोरे में लाश मिली। लेकिन सुमनलता का छठे दिन भी सुराग नहीं है। चश्मदीद ड्राइवर संदीप ने मंगलवार को पुलिस के सामने जो सनसनीखेज बयान दिया, यदि उस पर यकीन किया जाए तो सुमनलता की लाश बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि संदीप ने बताया है कि हत्या के बाद शोएब ने सुमनलता की लाश मवी गांव के पास एक कब्रिस्तान के पास कार से उतारी थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुमनलता की लाश शोएब ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कब्र में दफना दी होगी। कब्रिस्तान की कौन सी कब्र में सुमनलता की लाश है, उसे ढूंढना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
शोएब ही बताएगा कहां है सुमनलता
वहीं, पुलिस का मानना है कि जब तक सुमनलता मिल न जाए, संदीप के अंदेशे पर यकीन नहीं किया जा सकता है। लेकिन पुलिस इससे भी इंकार नहीं कर रही कि ड्राइवर संदीप झूठ बोलकर क्यों अपने आपको हत्या से जुड़े मामले में फंसाएगा।
पुलिस का दावा कि शोएब कुरैशी की तलाश में उसके तमाम रिश्तेदारों और संबंधियों के घरों पर दबिश दी गई। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मां-बेटी की हत्या के बाद से उसका फोन भी लगातार बंद है। लेकिन सुमनलता की लाश बरामद करने के लिए शोएब को पकड़ना बहुत जरूरी है। शोएब ने सुमनलता की लाश को कहां ठिकाने लगाया है, इसकी जानकारी उसे या उसके अन्य दो साथियों को ही है।