फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivam murder case: Lookout notice issued against accused Tejpal

शिवम हत्याकांड : आरोपी तेजपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी

Tue, 31 Dec 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shivam murder case: Lookout notice issued against accused Tejpal
मेरठ। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता सुनील प्रधान के रिश्तेदार शिवम उर्फ भूरा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हापुड़ के बड़ौदा गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। वह शिवम की हत्या से एक दिन पहले 25 दिसंबर को ही दुबई भाग गया था। उसके भाई लोकेंद्र और अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवम को कार में अगवा किया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

हापुड़ के बड़ौदा गांव निवासी शिवम उर्फ भूरा पूर्व प्रधान तेजपाल से रंजिश के चलते करीब दो वर्ष से अक्खेपुर गांव में अपनी बहन के यहां रह रहा था। वह अक्खेपुर के पास ही खाद-बीज की दुकान चला रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह अक्खेपुर गांव के बाहरी छोर पर पेट्रोल पंप के पास स्थित अपनी खाद-बीज की दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास आल्टो सवार युवक उसे कार में अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन

धारदार हथियार से हत्या कर शव सलावा गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। शिवम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मेरठ के अलावा हापुड़, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के में दबिश दी है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। एसएसपी ने बताया कि तेजपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed