{"_id":"68a39612a8da9b0927007b1b","slug":"shivam-mavi-of-meerut-shines-in-kashi-rudras-victory-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138980-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी रुद्रा की जीत में मेरठ के शिवम मावी चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी रुद्रा की जीत में मेरठ के शिवम मावी चमके
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेली जा रही टी-20 लीग के दूसरे दिन भी मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। काशी रुद्रा टीम की ओर से खेल रहे मेरठ के शिवम मावी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने गेंदबाजी में तीन ओवर में 24 रन देखकर तीन विकेट झटके। बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गेंद पर शानदार 54 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत काशी रुद्रा की टीम में गोरखपुर की टीम को 50 रनों से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें शिवम मावी ने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने केवल 21 दिनों में 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस की टीम शिवम मावी की तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। शिवम मावी ने केवल 3.1 ओवर में मात्र 24 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। सोमवार को हुए दूसरे मुकाबले में मेरठ के स्पिनर कर्ण शर्मा ने नोएडा की ओर से खेलते हुए बल्ले से खूब रन बटोरे और टीम को जीत दिलाई।
लखनऊ फाल्कन और नोएडा सुपर किंग्स के बीच हुए दूसरे मुकाबले में लखनऊ फाल्कन की टीम ने पहले बल्लेबाज करते हुए मेरठ के प्रियम गर्ग की शानदार बल्लेबाजी के चलते 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। प्रियम गर्ग ने 42 गेंद में 73 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और 6 छक्के जमाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स की टीम मे 19.5 ओवर में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया। बल्लेबाजी में मेरठ के कर्ण शर्मा ने केवल 20 गेंद में 2 चौके और तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।