फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shiv bhakt was assaulted by youths of other sect, two arrested

Shamli News: शिवभक्त के साथ दूसरे संप्रदाय के युवकों ने की मारपीट, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 12:33 AM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, अमर उजाला, शामली
महबूब अली, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jul 2023 12:33 AM IST
सार

शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के सोहजनी उमरपुर गांव में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त के साथ दूसरे संप्रदाय के युवकों ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Shiv bhakt was assaulted by youths of other sect, two arrested
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के सोहजनी उमरपुर गांव में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त के साथ दूसरे संप्रदाय के युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि शिवभक्तों को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दूसरे संप्रदाय के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सोहजनी उमरपुर के रहने वाला विशाल अपने अन्य साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव में पहुंचा था। इस दौरान गांव के ही दिलशाद और फरीद भी दूसरी बाइक से जा रहे थे। दोनों की बाइक टकराने को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक को विशाल ने मंदिर के पास खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच गांव के दिलदार, फरीद आदि पहुंचे तथा गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची। थाना भवन थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि मामूली झगड़ा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।

तुरंत एक्शन में आई पुलिस
पुलिस के अनुसार, मामला बड़ा नहीं था। मामूली सी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मगर मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण तुरंत एक्शन लिया गया। अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed