फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shine in world level by yoga tellent

योग प्रतिभाग से विश्व पटल पर चमकें छात्र

Thu, 19 Dec 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
shine in world level by yoga tellent
सरधना। लखनऊ में आयोजित हुई दिव्य समागम प्रतियोगिता में पांचली बुजुर्ग गांव के चार बच्चों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। बुधवार को गांव लौटने पर चारों को संयुक्त व्यापार मंडल ने फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। कोच विकास बताया कि चारों बच्चों को योग में दक्षता हासिल है। जिसके चलते उन्होंने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। चारों बच्चों में उज्जवल विश्वकर्मा, प्राची विश्वकर्मा, आर्यन ठाकुर व वंश ने जीत दर्ज की है। कोच विकास ने इन्हें यह हुनर भरा है। सरधना आगमन पर संयुक्त व्यापार मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ मुख्य चौराहे से गुजरान गेट तक लेकर पहुंचे। जहां संगठन के पदाधिकारियों व थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक ने उन्हें फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष मंगू प्रधान ने कहा कि आज हमारे युवा योग के माध्यम से देश और संस्कृति का पूरी दुनिया में गौरव बढ़ा रहे हैं। नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा कि पूरे क्षेत्र को इन बालकों पर गर्व है। जिला उपाध्यक्ष पीयूष त्यागी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सुखबीर सिंह, दीपक मित्तल, संगीत सोम सेेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, अर्जुन विश्वकर्मा, मुदित गर्ग, कन्हैया लाल त्यागी, रईस अहमद, सलीम अख्तर, निशात खान, रिजवान खान, सचिन खटीक, प्रमोद सक्सेना व शहजाद सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed