जानीखुर्द। शांति पब्लिक स्कूल कुराली में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन विनय कुराली ने किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। छात्र काव्यांश ने एस्ट्रोनॉट, अगम ने पिकाचू, नव्या ने राधा, काशवी ने डॉक्टर, वेदांत ने बंदर, अक्षित ने आर्मी ऑफिसर का रूप बनाया। छात्र- छात्राओं ने विभिन्न वेशभूषाओं में अभिनय करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्धि करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक सौरभ कंसल, विवेक कंसल ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के आयोजन में ममता पाराशर, सीमा, अनुराधा, महेश, सुरभि, रवि व मनीषा का सहयोग रहा।